Robber Race Escape एक जबर्दस्त - एवं बेहद मज़ेदार - Android गेम है। पुलिस के साथ दिल-धड़काने वाली दौड़-भाग में अपनी जान बचाने के लिए दौड़ें। क्या आप प्रत्येक मैच के बाद जिंदा बच निकलने में कामयाब हो पाएँगे और चोरों के सरदार बन पाएँगे? शायद बन पाएँ, या फिर शायद न भी बन पाएँ। वैसे यह जानने का एक ही तरीका है: इस एप्प को डाउनलोड करना और खुद पता करना!
Robber Race Escape में गेम खेलने का तरीका बेहद सरल है। पुलिस से बच निकलें और चुरायी गयी चीजों को अपने पास बचाये रखने की कोशिश करें। इसमें नियंत्रण भी उतना ही सरल है। आपको बस हाईवे पर अपनी कार को पूरी गति से चलाते रहने के लिए बायीं और दाहिनी ओर स्वाइप करते रहना है।
वैसे यह जान लें कि वाहन पथ भगोड़े अपराधियों के लिए बहुत मित्रवत नहीं होते, बल्कि बेहद प्रतिकूल होते हैं। आपको ढेर सारी बाधाओं से बच निकलना होगा: प्लेटफॉर्म, ऊँचे स्थान, असंभव सी छलाँगें, छिपी हुई पुलिस कार, कचड़े के डिब्बे तथा और भी न जाने क्या-क्या।
शुक्र है कि आपके लिए कुछ अच्छी खबर भी है। Robber Race Escape में आप पाएँगे कि किसी भी समय चुराने के लिए ढेर सारी चीजें होंगी। सिक्के, चारों तरफ बिखरी नोटों की बोरी, सोने की चाबियाँ एवं जवाहिरात के बक्से। अपने XP में सुधार के लिए उन्हें उठा लें और नये पात्रों को गेम में अनलॉक करें। इसके अलावा, सड़कों पर चलाने के लिए आपको नयी कारें भी मिलेंगी। तो फिर अपनी सीटबेल्ट कस लें और प्रत्येक मैच में भागदौड़ का रिकॉर्ड बनाएँ।
कॉमेंट्स
Robber Race Escape के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी